गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित श्री आरके महिला कॉलेज परिसर में सोमवार प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महलानोबिस और उनकी पत्नी रानी महलानोबिस की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमाओं का अनावरण झारखंड सरकार के नगर विकास व उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। मौके पर गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव भी मौजूद थे। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सान्याल, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार सहित काफी संख्या में कॉलेज की छात्राएं, शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद थे। प्रतिमा अनावरण के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रानी महलानोबिस के महान योगदान का भावपूर्ण शब्दों में वर्णन किया। कहा कि रानी महलानोबिस ने वर्ष 1979 में बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए अपने घर के परिसर की जमीन आरके महिला कॉलेज को दान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.