भभुआ, अप्रैल 1 -- सदर अस्पताल की टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर बचाव व उपचार पर डाला प्रकाश मरीजों को छह माह तक नियमित दवा लेने की दी गई सलाह, बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं मौजूद (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज परिसर में बुधवार को टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सदर अस्पताल भभुआ से पहुंचे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन समय पर जांच और पूरा इलाज होने पर इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि टीबी मरीज के लिए छह माह तक दवा का पूरा कोर्स करना अनिवार्य है। बीच में दवा छोड़ देने से बीमारी दोबारा गंभीर रूप ले सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.