चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए प्रथम औपबंधिक चयन सूची (प्रोविजनल मेरिट लिस्ट) जारी किए जाने के साथ ही महिला कॉलेज चाईबासा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राओं की सुविधा एवं नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। महिला कॉलेज चाईबासा में 1208 एप्लिकेशन पेड है और 115 अनपेड है। साथ ही 5 फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना पीवी खलखो ने बताया कि छात्राओं के मार्गदर्शन एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक भवन में एडमिशन हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। साथ ही नामांकन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए एडमिशन हेल्पलाइन नंबर 9031977628 जार...