महिला कॉलेज चाईबासा में वन महोत्सव का समापन
चाईबासा, जुलाई 8 -- चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना बीएड इकाई द्वारा 1 से 7 जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुबारक करीम हाशमी द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर डॉ. अर्पित सुमन, कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (बीएड इकाई) ने कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आयु के अनुसार पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। प्राचार्या डॉ. अंजना खलखो ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यह भी पढ़ें- राम जयपाल व राजेंद्र कॉलेज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.