चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा। मंगलवार को महिला कॉलेज बीएड विभाग के द्वारा मागे मिलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएड मल्टीपरपस हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महिला कॉलेज विश्वविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा रहीं। साथ ही विभाग के सभी प्राध्यापक विभागाध्यक्ष मोबरक करीम हाशमी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ. बबीता कुमारी, प्रीति देवगम, शीला सामद, डॉ. राजीव लोचन नामता, सितेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा, डॉ. ललिता सुंडी, डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. पुष्पा कुमारी, धनंजय कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने मागे पर्व के महत्व के बारे में बताया और उससे जुड़ी विस्तृत जानकारियां दी। छात्राओं ने नृ...