पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज को राष्ट्रीय संगोष्ठी और राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए राज्य सरकार की ओर से चयन किया गया है। कॉलेज के दो सहायक प्राध्यापकों को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ( झारखंड राज्य तकनीकी शिक्षा विभाग ) की ओर से शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर दोनों प्राध्यापकों को बधाई देते कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन विश्वविद्यालय में शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाते हैं। गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ मिनी टुडू के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संभावित तिथि आठ-नौ मई निर्धारित की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.