गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आर के महिला महाविद्यालय की छात्राएं रूपा कुमारी और पोलमी सरकार ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की ओर से 39 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव जो सत्यभामा विश्वविद्यालय, चेन्नई में 10 से 14 मार्च को संपन्न हुआ में भाग लिया था, जिसमें रूपा कुमारी को हिंदी वाद - विवाद में तृतीय स्थान मिला। वहीं पोलमी सरकार को वेस्टर्न सोलो और वेस्टर्न ग्रुप में चर्तुथ स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही राष्ट्रीय एकता शिविर, जो कि नेवटिया विश्वविद्यालय वेस्ट बंगाल में 10 से 16 मार्च को संपन्न हुआ, जिसमें रिया कुमारी को निबंध प्रतियोगिता तथा रील मेकिंग टीम झारखंड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं के इस प्रदर्शन से महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारीयों ने हर्ष जताया है। प्राचार्य डॉ. के एन शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए ...