हल्द्वानी, जनवरी 29 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की 6 स्वयंसेविकाएं युवा आपदा मित्र योजना के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। यह प्रशिक्षण 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल गदरपुर यूएसनगर में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। इसमें रिशिका बीएससी पंचम सेमेस्टर, अनुष्का भट्ट बीसीएच तृतीय सेमेस्टर, हर्षिता आर्य बीए तृतीय सेमेस्टर, तनुश्री पांडेय बीसीएच तृतीय सेमेस्टर, सिमरन डंडरियाल बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं नेहा टाकुली बीसीएच तृतीय सेमेस्टर शामिल हैं। प्राचार्य प्रो.आभा शर्मा, एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वयंसेवियों को आपदा की स्थिति में प्रभावी सहयोग में सक्षम बनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.