महिला कॉलेज एवं जेएन कॉलेज की कटी बिजली
मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने पर शहर के दो बड़े कालेज की बिजली काट दी गई है। इससे कालेज का कामकाज प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। टाउन जेई अनिल कुसुम ने बताया कि महिला कालेज पर करीब एक लाख 37 हजार रुपये बकाया है। वहीं जेएन कालेज में तीन कनेक्शन है सभी पर करीब 70 से 80 हजार रुपये बकाया है। लाइन काटने के दौरान जेएन कालेज में एक नया मामला सामने आया। कालेज का तीनों बिजली कनेक्शन घरेलू है। अब बिजली विभाग इसको लेकर कार्रवाई के मूड में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.