मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं का सत्यापन किया जायेगा। यह सत्यापन महिला कॉलेजों को फीस के बदले मिलने वाले अनुदान के लिए किया जायेगा। शिक्षा विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है।महिला कॉलेजों को छात्राओं की फीस के बदले प्रतिपूर्ति दी जानी है, लेकिन इससे पहले यह देखा जायेगा कि कॉलेज ने जितनी छात्राओं के दाखिले की रिपोर्ट भेजी है, उतनी छात्राओं का दाखिला हुआ भी है या नहीं। बिहार सरकार ने स्नातक और पीजी में पढ़ने वाली छात्राओं की फीस माफ की है। बीआरएबीयू में 11 वर्षों से कॉलेजों को फीस प्रतिपूर्ति की राशि नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...