मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के महिला कॉलेजों को छात्राओं से ली गई फीस की प्रतिपूर्ति राशि भेजी जाएगी। इसके लिए विवि प्रशासन तैयारी कर रहा है। राज्य सरकार से छह महिला कॉलेजों के लिए प्रतिपूर्ति राशि भेजी गई है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि प्रतिपूर्ति राशि भेजनी प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। राशि भेजने से पहले सारी प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी। विवि सूत्रों के मुताबिक सभी कॉलेजों से छात्राओं के नामांकन का डाटा मांगा जाएगा। डाटा से मिलान कर उन्हें राशि भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- नर्सिंग छात्रों के वजीफा के लिए 82 लाख रुपये स्वीकृत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.