रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के साथ हुए यौन शोषण के मामले की जांच तेज कर दी गई है। झालसा, डालसा, जेल आईजी के बाद रांची डीसी की ओर से गठित टीम भी मंगलवार को जांच करने जेल पहुंची। तीन सदस्यीय कमेटी में एडीएम स्तर के अधिकारी के अलावा एक महिला चिकित्सक भी शामिल थीं। टीम ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की। कमेटी ने पीड़िता से भी पूछताछ की है। इधर, डालसा की टीम ने जांच कर अपनी रिपोर्ट झालसा को सौंप दी है। बता दें कि एक जांच कमेटी ने पीड़िता से पूछताछ में रांची जेल में पदस्थापित जेल अधीक्षक समेत दो लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने संज्ञान लिया था। उन्होंने झालसा सचिव कुमारी रंजना ...