महिला कैदी बन रही आत्मनिर्भर
लखनऊ, जुलाई 23 -- केन्द्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन संचालित निसबड नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैशन डिजाइनिंग और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दे रहा है। गुरुवार को निसबड के मुख्य परामर्शदाता पीके अरोड़ा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि महिला कैदियों द्वारा तैयार किए गए जूट बैग निसबड खरीदेगा। इन्हें अपने हुनर का उचित लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण प्रभारी शकुंतला देवी ने बताया कि इससे महिला कैदियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे भविष्य में सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.