पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मंडलकारा पाकुड़ में महिला विचाराधीन कैदी संझली हेंब्रम की मौत मामले में घटना की गंभीरता को देखते हुए अब इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होगी। इसके लिए जिला प्रशासन एवं काराधीक्षक द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को पत्राचार किया गया है। जेल के अंदर हुई इस घटना को बेहद संवेदनशील मानते हुए पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। न्यायिक जांच के माध्यम से यह स्पष्ट किया जाएगा कि महिला कैदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और कहीं इसमें लापरवाही या अन्य कोई कारण तो नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत के बाद गुरूवार की रात में ही डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने मंडलकारा पहुंच कर आवश्यक जांच-पड़ताल की थी। इधर मृतका के शव का पोस्टमार्टम द...