गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सूर्या विहार में पति के साथ रहने की जिद में हुए झगड़े के कारण दो साल की बच्ची की मुंह दबाकर हत्या करने के बाद खुद का गला काटने वाली महिला को दूसरे दिन बुधवार को भी होश नहीं आया है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। महिला के स्वस्थ होने पर डाक्टरों की सलाह पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। 30 वर्षीय महिला नेहा ने सोमवार शाम दो साल की बेटी अनिका की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आत्महत्या करने के इरादे से चाकू से खुद का गला काट लिया था।महिला ने यह वारदात सोमवार शाम उस समय अंजाम दी, जब उनके पति आधार शर्मा अपनी कंपनी में ड्यूटी पर थे। फोन न उठाने पर आधार घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों बेसुध मिले थे। मंगलवार शाम पुलिस ने बच्ची के शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.