सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव नल्हेड़ा गुर्जर में बच्चों के आपसी विवाद के बाद महिला की कैंची घोंपकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने बुधवार शाम शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर लिया। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों के इस कदम को लेकर पुलिस महकमें में खलबली मच गयी है। रविवार को गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र कर्म सिंह ने कोतवाली रामपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी आशा देवी की गांव के पंकज की पत्नी पूनम के साथ कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई थी। सर्वेश कुमार का आरोप है। कि महिला के पति ने उसकी पत्नी के पेट मे कैंची उठाकर मार दी थी। महिला आशा देवी को परिजनों ने पिलखनी स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.