बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। सूरजपुर महनवा अंडरपास के नजदीक महिला की हत्या करने वाले हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सोमवार को परशुराम रक्षादल के पदाधिकारी एसपी से मिले और हत्याकांड़ का खुलासा कराने की मांग की। वहीं, ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। सोमवार को परशुराम रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले का खुलासा करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। परशुराम रक्षा दल के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि पांच दिन पूर्व एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है और जांच की गति धीमी है, जिससे परिजनों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.