महिला के साथ सिपाहियों ने की बदसलूकी, आधी रात में जबरन ले गए गोरखपुर, 2 गिरफ्तार
निज संवाददाता, अगस्त 5 -- UP News: यूपी के कुशीनगर के कसया की ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ सिपाहियों ने बदसूलकी की। महिला को आधी रात में जबरन गोरखपुर ले जाए गए और ढाबे पर अभद्रता की। उधर, इस मामले की शिकायत पर एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। पुलिस ने दोनों सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी केशव कुमार के जनता दर्शन में मंगलवार को कसया की ब्यूटीपार्लर संचालिका ने शिकायत की कि कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव व महेंद्र सोमवार की रात करीब दो बजे दरवाजा पीटकर उसके किराए के आवास में जबरन घुस गए। उसे जबरन लेकर गोरखपुर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। वहां दुर्व्यवहार किया। भोर में उसे कसया लाकर छोड़ा। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। देर रात उन्हें गिरफ्तार भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.