मुरादाबाद, जनवरी 28 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौच और छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे पड़ोस में रहने वाले वचन सिंह, नरेश, भूपेंद्र और बबिता ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करते है। वचन सिंह और भूपेंद्र की ओर से छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.