हापुड़, मई 2 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में एक महिला को अपने पति की शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला को रास्ते में रोककर मारपीट कर चेहरे पर तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पति ने किसी अन्य महिला के चक्कर में उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा पुरानी चुंगी स्थित गली नंबर-तीन की अफसाना जडोदिया ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका पति वसीम जडोदिया किसी दूसरी महिला के संपर्क में है। विरोध करने पर वह अक्सर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। आरोप है कि कुछ समय पूर्व पति ने उसे उसके बच्चों सहित घर से निकाल दिया और मकान को बंद कर फरा...