महिला के साथ मारपीट करने वाला अरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 24 -- भोपा। गांव यूसुफपुर में महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते 19 जून की शाम वह गांव के बाहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। आरोप है इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर उसका गला दबाया तथा जबरन ईख के खेत में ले जाकर लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- महिला के साथ मारपीट करने वाला अरोपी गिरफ्तार मंगलवार को पुलिस ने आरोपी हिमांशु उर्फ मन्त्री निवासी युसुफपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- बकरी चरा रही महिला से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.