रामपुर, अप्रैल 17 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट कॉलोनी निवासी हिना ने शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसका पति आए दिन गाली-गलौच कर मारपीट करता है। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी है। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सुहेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...