रामपुर, अप्रैल 3 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार निवासी गायत्री के पड़ोस में रहने वाला गुड्डू दीवार लाग कर महिला के घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया था। बाद में महिला ने परिजनों से शिकायत की थी मगर गांव के लोगों के बीच समझौता करा दिया गया था,जिस कारण उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। मगर आरोप है कि उसके कुछ दिन बाद ही आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर धमकी देने लगा। जिस पर महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुड्डू,महेंद्र सिंह और नत्थू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.