महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी मामले में आठ नामजद
जहानाबाद, मई 11 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मकबूलपुर रजा गांव में सोमवार को एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की गयी। इस मामले में पीड़ित महिला के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति थाना में आवेदन दिया गया है। पीड़ित महिला के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अनुसूचित जाति जनजाति थाना अध्यक्ष जुली कुमारी ने बताया कि मकबूलपुर रजा गांव में एक महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी की घटना हुई है। इस मामले में आठ लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे तरफ से भी टुन्नी खातून के द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- अभद्र व्यवहार के विरोध पर मां-बेटे को पीटा पूरी मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.