देवघर, मई 11 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गांव में महिला के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने कई नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता हेमा देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपनी बकरी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव की शकुंतला देवी, झालू यादव, रमेश यादव, जितेंद्र यादव और अंजू देवी ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- डायन कहकर महिला को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला का इलाज कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा पूरे मामले क...