गोरखपुर, फरवरी 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेल्हनापार गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता राधिका देवी पत्नी राजेन्द्र ने आरोप लगाया है कि 19 नवंबर 2025 को वह खेत में पानी लगा रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसका मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डॉयल-112 पर दी गई थी और उसी दिन थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.