महिला के साथ मारपीट, चेन छीनने का प्रयास
साहिबगंज, मई 15 -- साहिबगंज। शहर के काटरगंज मोड़ के पास घर से बाजार की तरफ जा रही एक महिला के साथ मारपीट कर उनके गले से सोने का चेन छीनने का प्रयास किया । हालांकि उचक्का अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 9:30 बजे मां व बेटी किसी काम से बाजार की तरफ जा रही थी। तभी उनके पास आकर एक बाइक पर सवार तीन युवक रूके। रुकते के साथ तीनों युवकों ने महिला के ऊपर थप्पड़ चलाना शुरु कर दिया। उनमें से एक युवक गले से चेन झपटने का प्रयास करने लगा। तभी शोर शराबा हुई और आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन-हीरे का लॉकेट छीना, फरार तब तक बाइक सवार तीनों युवक वहां से फरार हो गया। इस मामले में महिला के परिजन ने गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.