बागपत, अप्रैल 20 -- बड़ौत। क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता माया देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह निवासी गांव बाजिदपुर ने बताया कि गांव के ही अशोक, गोपाल, रविंद्र और मोहित समेत कुछ अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। इस दौरान महिला को चोटें आईं और उसके मुंह से खून निकलने लगा। पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उसका पति और लड़कियां मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला को पीटा, छह पर केस आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित...