महिला के साथ बस में हुई बदसलूकी, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
आगरा, सितम्बर 21 -- लखनऊ से आगरा होते हुए जयपुर जा रही महिला ने बस में बैठे कुछ लोगों पर बदसलूकी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस और आरोपितों की पहचान को टीम गठित की गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि घटना 12 अगस्त की है। वह लखनऊ से जयपुर लौट रही थी। आगरा के ईदगाह से दूसरी बस में सवार हुई थी। महिला का आरोप है कि बस में बैठे दो तीन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया। आरोपित फिर भी नहीं माने। एक युवक ने पीड़िता को धक्का दे दिया। उसके ऊपर गिर गया। टोकने पर हंसने लगा। वहीं दूसरा युवक लगातार उसे घूरता रहा। महिला ने उसे डांटा तो आरोपित फोन पर किसी से बातचीत करने लगा। आगे बैठे अन्य व्यक्ति को फोन दे दिया। वह डर गई। महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.