महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा
बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। असन्द्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का प्रयास और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अदालत में दिए गए पत्र के अनुसार 27 अप्रैल की शाम महिला गांव में गई थी। आरोप है कि पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे अरविन्द कुमार दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर उसकी देवरानी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी परिवार को देने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया, जिसमें महिला के सिर में चोट आई तथा उसके देवर राज किशोर का हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
महिला की शिकायत महिला ने आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.