रामपुर, अप्रैल 16 -- क्षेत्र की एक महिला ने पति के दोस्त व दो अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर उसके मुंह व नाक पर नशीला रूमाल रखकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसकी वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी लगातार दुष्कर्म करते रहे और धमकाकर उससे 20 हजार की नकदी व जेवर भी ले लिये। जिसके बाद और पैसे की मांग पूरी न करने पर वीडियो वायरल कर दिया गया। ससुराल वालों को जानकारी होने पर उन्होंने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद केमरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपेार्ट में महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त का उसकी ससुराल में आना जाना लगा रहता था। उसने स...