रामपुर, दिसम्बर 26 -- रामपुर,संवाददाता। गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी जान पहचान पास में ही रहने वाले एक युवक से थी। आरोप है कि युवक महिला को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म की घटना से परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की। जिस पर उसके पति ने विरोध जताया। आरोप है कि एक दिन आरोपियों ने उसके पति को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। गंज पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर हारून, जीशान, शाहरूख, युसुफ, युनस और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, गुरुवार को उपनिरीक्षक पुनित कांत की टीम ने आरोपी हारून को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.