रामपुर, अप्रैल 4 -- सैफनी कस्बा निवासी एक महिला का ससुराल वालों से कोर्ट में केस दर्ज चल रहा है। दो अप्रैल को केस में पैरवी को लेकर वह कोर्ट आई थी। वापस जाते समय पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.