बाराबंकी, मई 4 -- दरियाबाद। चौकी आलियाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपित युवक फरार हो गया। पति ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के आलिया बाद चौकी अंतर्गत एक गांव की महिला शाम को किसी काम से गांव के बाहर गई थी, वहीं पर गांव के ही राजू पुत्र मुनीज अहमद ने छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर युवती के हाथ में दांत से काट लिया। इस पर महिला ने शोर मचाया शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...