सहारनपुर, मार्च 20 -- बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसमौर पठानपुरा में बुधवार रात महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। छह की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गांव में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार रात गांव के दो पक्षों के बीच हो रहे संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। गांव की किसी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला है। छेड़छाड़ के आरोप में लियाकत व साजिद के परिवारों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा दोनों ओर से धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में घायल लियाकत के पुत्र सावेज, परवेज, आसिफ व आरिफ और दूसरे पक्ष के शरीफ, शा...