रामपुर, दिसम्बर 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी भाभी शनिवार को घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम हमीरपुर मंझरा खुशहालपुर निवासी सबाबुल, मरगूब घर में घुस आए और उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पाटल और छुरी से हमला कर दिया। बाद में आरोपियो ने मसरूफ, मुकीम, मुरसलीन को भी बुला लिया। सभी ने मारपीट की। महिला को बचाने आए परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...