रामपुर, मार्च 5 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उनके घर के सामने रहने वाला सुहेल परेशान करता था। आरोपी उसका पीछा करता था। एक दिन वह पीड़िता को अकेला देख घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो पीड़िता ने शोर मचा दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सुहेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...