गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास करने व बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर को कामरान घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि युवक ने उनके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध जताने पर युवक ने घर में मौजूद बच्चों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने बताया कि अगले दिन 21 दिसंबर को जब वह किसी काम से जा रही थी, तो आरोपी युवक ऑटो लेकर उनके पास पहुंचा और मारपीट कर जबरन ऑटो में खीचने लगा। शोर मचाने पर लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.