रामपुर, जून 6 -- केमरी। थाना क्षेत्र में मकान पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने केमरी थाने में चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर कदीम निवासी महिला ने शिकायती पत्र देकर कहा कि वह जिस जाति से संबंध रखती है, उस जाति के बहुत कम लोग गांव में हैं। उसका मकान दूसरी जाति के लोगों के बीच है। जिस कारण वह लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला के अनुसार एक दिन उसके परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे,जिस कारण वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी उसके घर पर आ गए और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जुनैद खां, फाजिल खां, भूरा खां व एक...