औरैया, जनवरी 3 -- दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी बाजार स्थित सब्जी मंडी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ममता देवी पत्नी रामनरेश ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन जनवरी को जब वह कंडे पाथने जा रही थीं, तभी पड़ोसी मूलचंद्र और उसके लड़के विजय ने बदनीयती से उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन बिना कारण उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं और मारपीट पर आमादा रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि इस तरह की हरकतों से वह और उनके परिजन मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...