महिला के साथ गाली गलौज, पीटा
मुरादाबाद, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थांवला निवासी जुल्फेकार ने कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि 23 जून की सुबह उसकी पत्नी हुसन जहां घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका भतीजा नईम, नदीम उसका भाई हनीफ उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट, चार पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.