संभल, दिसम्बर 10 -- असमोली थाना क्षेत्र में मुरादाबाद जिले की एक महिला शारदा अपने परिजनों के साथ पिछले छह महीने से किराये पर असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर मिलक गांव मे रहती है। रविवार को पड़ोस में ही किराये पर रहने वाली महिला अपने साथ दोपहर को 14 साल की बेटी पायल तथा दूसरी वेटी 5 बर्षीय रूबी को अपने साथ खेत पर ले गई। जब देर शाम तक दोनों किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। महिला ने दोनों किशोरियों को काफी तलाश किया लेकिन दोनों किशोरियों का पता नही चला। पीड़िता ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्रार्थमिकी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.