रुडकी, मार्च 3 -- क्षेत्र में एक महिला के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीती 28 फरवरी की रात उसकी पत्नी पास के ही एक डॉक्टर के पास से लौट रही थीं। आरोप है कि घर के सामने आरोपी हकीकत ने महिला के सामने अश्लील हरकतें कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जमा हुए तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.