रामपुर, जनवरी 26 -- थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी रूबी ने अपने जेठ पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 22 जनवरी को अपराह्न वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ योगेन्द्र महिला के सामने मूत्र विसर्जन करने लगा। आरोप है कि महिला के विरोध किए जाने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.