गाज़ियाबाद, मई 8 -- लोनी, अक्षय अग्रवाल। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने जेठ पर अभद्रता करने व विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि जेठ ने बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के मुताबिक छह मई को जेठ घर पर आया और अश्लील हरकत व अभद्रता की। विरोध करने पर उस के साथ मारपीट की। बचाव करने आए उसके बेटे को भी पीटा। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...