हमीरपुर, जून 5 -- राठ, संवाददाता। कस्बे की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह साल पहले पति से अनबन हो गई थी। तब से अपने पति से अलग रह रही है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। उसी दौरान बुधौलियाना मोहल्ले के भागीरथ ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी करने का आश्वासन दिया। महिला का कहना है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब विवाह की बात की गई तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज क...