कन्नौज, दिसम्बर 21 -- छिबरामऊ। उन्नाव में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर देने के बाद दोनों प्रेमियों ने उसके शव को साथ लेकर लगभग 135 किलोमीटर की यात्रा की। हालांकि उस रात घना कोहरा था। ऐसे में यह दूरी कम तय हो पाई। फिर भी हत्याभियुक्त दोनों प्रेमियों की हिम्मत की ही बात थी कि वह दोनों प्रेमिका की हत्या के बाद उसके शव को रात में ही रजाई में लपेटकर कार से इतनी लंबी यात्रा पर निकल पड़े। जब घना कोहरा आगे की यात्रा में बाधक बना, तब उन लोगों ने छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगोह मोड़ किनारे सर्विस रोड पर कार से महिला के शव को बाहर निकाला। उसे खाई में फेंककर उस पर अपने साथ लाए गए 2 लीटर डीजल उड़ेल दिया और फिर उसमें आग लगा दी। जेवा टोल प्लाजा से 1 घंटा 39 मिनट में जाकर वापस हुई कार छिबरामऊ। शुक्लागंज उन्नाव निवासी इतशाम और असलान अपनी प्रेमिका मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.