फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। श्यामनगर गांव के पास रेलवे स्टेशन के निकट आम के बाग में शुक्रवार सुबह बरामद हुई अज्ञात महिला के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के जनपदों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर महिला की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित जफर खान के आम के बाग में लगभग 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला के गले पर कसाव के गहरे निशान और जीभ बाहर निकली मिलने से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सुनसान बाग में फेंका गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी हरीश चंदर, एसपी आरती सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.