नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने हृदय की जन्मजात दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 31 वर्षीय महिला की छाती में बिना बड़ा चीरा लगाए सर्जरी की। डॉक्टरों ने महज चार सेंटीमीटर का छोटा चीरा लगाकर सर्जरी की और हृदय में मौजूद जन्मजात छेद को बंद किया। डॉक्टरों ने 30 मार्च को पांच घंटे में यह सर्जरी की थी। खास बात यह कि इस महिला मरीज के शरीर में हृदय, लिवर, तिल्ली व पेट अपने सामान्य जगह पर नहीं बल्कि जन्मजात विकार के कारण ये अंग दर्पण की तरह उल्टी जगह पर हैं। इसलिए सर्जरी अधिक जटिल थी। हृदय की सर्जरी के बाद महिला मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी है।अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि इस तरह के दुर्लभ मामले में महज चार सेंटीमीटर का कास्मेटिक चीरा लगाकर हृदय की सर्जरी का यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.