किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा से एक विवाहिता महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता महिला गुड़िया देवी के पति ने शनिवार को अपनी पत्नी के गुमशुदगी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित के पति दूसरे शहर में मजदूरी करते है। 26 मार्च को पीड़ित की पुत्री ने फोन कर जानकारी दी की मम्मी सब्जी लाने गई थी।लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटी है। जानकारी मिलते ही लापता महिला के पति किशनगंज पहुंचे और लापता महिला की खोजबीन शुरू की गई।काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। इसके बाद लापता महिला के पति प्राथमिकी दर्ज करवाने सदर थाना पहुंचे। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लापता महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.